scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशममता और ‘SIR से प्रभावित’ परिवारों ने दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की

ममता और ‘SIR से प्रभावित’ परिवारों ने दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की

रविवार को राजधानी पहुंचीं बनर्जी के साथ तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी भी हैं.

Text Size:

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से प्रभावित परिवारों और पार्टी नेताओं के साथ सोमवार को यहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की.

पिछले सप्ताह, मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार ने बनर्जी को सोमवार को बैठक के लिए समय दिया था.

रविवार को राजधानी पहुंचीं बनर्जी के साथ तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी भी हैं.

इससे पहले, पत्रकारों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि बंगाल के लोग निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी समस्याएं उठाने आए हैं, लेकिन उन्हें ‘‘धमकी’’ दी जा रही है.

उन्होंने बंग भवन परिसर के बाहर भारी पुलिस तैनाती पर भी सवाल उठाया.

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से प्रभावित लगभग 50 परिवारों को राष्ट्रीय राजधानी लाया गया है.

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments