ईटानगर, 11 सितम्बर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें एक प्रेरक व्यक्तित्व बताते हुए राष्ट्र-निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आदरणीय सरसंघचालक मोहन भागवत जी को जन्मदिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं और प्रणाम। राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति उनकी दूरदर्शिता एवं सतत् समर्पण आज देशभर में करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘माँ भगवती से प्रार्थना है कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और भारत को सशक्त, एकजुट एवं समृद्ध बनाने के लिए निरंतर सेवा करने की शक्ति प्रदान करें। जय हिन्द, जय भारत।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार का दृष्टिकोण एक समावेशी और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।
मोहन भागवत का जन्म 11 सितंबर 1950 को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हुआ था। वह आरएसएस के छठे सरसंघचालक हैं और 2009 में के.एस. सुदर्शन के स्थान पर उन्होंने यह पदभार संभाला था।
भाषा मनीषा नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.