हैदराबाद, दो मार्च (भाषा) हैदराबाद के एक निजी स्कूल में एक कक्षा में बहस के बाद दसवीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र पर उसके दो सहपाठियों ने कथित तौर पर हमला कर दिया जिससे बुधवार को उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि घटना में मृतक को सिर पर चोट लगी और उसे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले उसकी मौत हो गयी थी।
जुबिली हिल्स पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भोजन अवकाश के समय पीड़ित ने कागज से बनायी एक गेंद अपने एक सहपाठी की ओर फेंकी थी जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया था। झगड़े के दौरान एक अन्य छात्र ने भी पीड़ित पर हमला किया तथा वह एक बेंच पर गिर गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों सहपाठी फरार हैं। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
भाषा गोला वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
