scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशलोकसेवकों को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दयालु होने की जरूरत: विदेश सचिव

लोकसेवकों को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दयालु होने की जरूरत: विदेश सचिव

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) विदेश सचिव वीएम क्वात्रा ने शुक्रवार को कहा कि लोकसेवकों को लोगों की जरूरतों और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दयालु होने की जरूरत है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, यहां गर्वी गुजरात में मालदीव और बांग्लादेश के लोकसेवकों के लिए क्षेत्र प्रशासन में दो सप्ताह के क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के समापन सत्र को संबोधित करते हुए क्वात्रा ने सहज सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने में लोकसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्मिक मंत्रालय के बयान में कहा गया कि विदेश सचिव ने लोकसेवकों को लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक वैचारिक ढांचा तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया।

क्वात्रा ने कहा कि लोकसेवकों को लोगों की जरूरतों और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दयालु होना चाहिए।

भाषा

नेत्रपाल पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments