नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर (भाषा) नयी दिल्ली जिले में विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक जवान पर सोमवार को कथित तौर पर किसी तेज धार वाली वस्तु से वार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घायल जवान को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेडिकल जांच कराई गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस कथित हमले से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है और प्रासंगिक साक्ष्य एकत्र कर रही है।
भाषा नोमान दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.