scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशमप्र में चर्च को आग लगाई गई, अपवित्र किया गया, दोषियों की तलाश

मप्र में चर्च को आग लगाई गई, अपवित्र किया गया, दोषियों की तलाश

Text Size:

नर्मदापुरम, 13 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में अज्ञात लोगों ने एक चर्च में आग लगा दी । पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इटारसी के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) महेंद्र सिंह चौहान ने फोन पर पीटीआई भाषा को बताया कि यह घटना रविवार को उस समय हुयी जब कुछ लोग चौकीपुरा इलाके में स्थित चर्च में प्रार्थना करने गए थे, जहां काफी आदिवासी आबादी है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और दोषियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार करीब पांच साल पहले बने और जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित प्रार्थना स्थल में उपद्रवी खिड़की की जाली हटाकर अंदर घुसे और उसे अंदर से जला दिया।

अधिकारी ने घटना के संबंध में दायर एक शिकायत के हवाले से कहा कि कुछ धार्मिक ग्रंथ और फर्नीचर सहित अन्य सामान भी आग में जल गए।

भाषा दिमो

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments