scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशचिराग पासवान ने की शाह से मुलाकात

चिराग पासवान ने की शाह से मुलाकात

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक से एक दिन पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

पासवान 2024 के आम चुनावों के लिए बिहार में लोकसभा सीट के बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। शाह से उनकी मुलाकात को इसी कवायद के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय इससे पहले चिराग से दो बार मुलाकात कर चुके हैं।

चिराग के पिता और दिवंगत दलित नेता रामविलास पासवान के नेतृत्व में अविभाजित लोजपा ने 2019 में बिहार की छह लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था और भाजपा के साथ सीट के बंटवारे के तहत उसे राज्यसभा की एक सीट भी मिली थी।

चिराग चाहते हैं कि उनकी पार्टी में विभाजन के बावजूद भाजपा उसी व्यवस्था पर कायम रहे।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments