कोच्चि, आठ फरवरी (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन यहां कलामासेरी में विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित कोचीन कैंसर अनुसंधान केंद्र के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उद्घाटन समारोह सोमवार को अपराह्न तीन बजे आयोजित किया जाएगा और इसमें स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज और उद्योग मंत्री पी. राजीव उपस्थित रहेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कोचीन कैंसर अनुसंधान केंद्र में नई सुविधा का निर्माण चिकित्सा उपकरणों सहित 449 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।
मंत्री जॉर्ज ने कहा कि कोचीन कैंसर अनुसंधान केंद्र कैंसर के उपचार और अनुसंधान में विकास का प्रतिनिधित्व करेगा।
बयान में कहा गया है कि केरल में यह पहली अस्पताल इमारत है जिसे ईडीजीई (बेहतर कार्यकुशलता के लिए उत्कृष्ट डिजाइन) प्रमाणन प्राप्त हुआ है।
भाषा गोला सुरभि
सुरभि
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
