चेन्नई, 20 जून (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 65वें जन्मदिन पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अवर्गल को जन्मदिन की बधाई। मैं राष्ट्रपति के अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और उनके प्रेरक सार्वजनिक जीवन की कामना करता हूं।’’
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने पिछले साल 25 जुलाई को राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल रहीं।
भाषा संतोष मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
