scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशउत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

Text Size:

नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राज्य में समान नागरिक कानून (यूसीसी) लागू करने की दिशा में कदम उठाने को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

धामी ने पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात थी। यूसीसी के बारे में कोई सीधा संदर्भ नहीं देते हुए ‘कांवड़ यात्रा’ की तैयारी से उन्हें अवगत कराया था।

पिछले हफ्ते धामी ने कहा था कि राज्य सरकार इस विषय काम करने वाली विशेषज्ञ समिति से रिपोर्ट मिलते ही यूसीसी पर काम करेगी।

उनकी यह टिप्पणी न्यायमूर्ति रंजना देसाई की अध्यक्षता में राज्य द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ समिति की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आई, जिन्होंने कहा था, ‘‘राज्य के लिए यूसीसी पर मसौदा रिपोर्ट तैयार है और मुद्रण के लिए भेजी गई है।’’

2022 में राज्य में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणापत्र में यूसीसी लाने का वादा किया था।

भाषा खारी नरेश

नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments