scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन का किया उद्घाटन

Text Size:

पटना, 30 मार्च (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 147.29 करोड़ रुपये की लागत से बने पटना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक भवन (कला संकाय) का सोमवार को शिलापट्ट अनावरण और फीता काटकर उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद दोनों भवनों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक बुनियादी ढांचे के मजबूत होने से शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने में सहूलियत होगी। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल और बेहतर सुविधाएं भी मिल सकेंगी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उच्च शिक्षा, शिक्षा तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हालांकि, उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान छात्र नेताओं ने हंगामा किया और नारेबाजी की। उनका आरोप था कि इस कार्यक्रम की जानकारी उन्हें नहीं दी गई थी और कुलपति को भी आमंत्रित नहीं किया गया, जिसे उन्होंने विश्वविद्यालय की परंपराओं की अनदेखी करार दिया।

भाषा

कैलाश रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments