scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशमुख्यमंत्री धामी ने 604 सीएचओ को नियुक्ति पत्र दिये

मुख्यमंत्री धामी ने 604 सीएचओ को नियुक्ति पत्र दिये

Text Size:

देहरादून, 23 दिसंबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को राज्य के 13 जिलों में तैनात किये जाने वाले 604 नये सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को नियुक्ति पत्र दिये।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य केंद्रों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे ग्रामीण स्तर पर सेवाएं प्रदान करते हैं।

उन्होंने कोविड महामारी के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘सीएचओ इन केंद्रों के मजबूत स्तंभ हैं। देश भर में आयोजित किए जा रहे इस तरह के स्वास्थ्य रोजगार सृजन कार्यक्रमों का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।’’

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments