scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशछत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी

Text Size:

बिलासपुर, 25 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पूर्वाह्न् 11 बजकर 50 मिनट पर उच्च न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके तत्काल बाद पुलिस दल को बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ते के साथ मौके के लिए रवाना किया गया और एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने न्यायालय परिसर की तलाशी ली, लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु, बम, विस्फोटक या कोई खतरनाक सामग्री नहीं मिली।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

इससे पहले 28 जनवरी को राजनांदगांव, अंबिकापुर (सरगुजा ज़िले का मुख्यालय) और जगदलपुर (बस्तर ज़िले का मुख्यालय) की ज़िला अदालतों को उनकी आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों की तलाशी ली थी।

भाषा संजीव राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments