रायपुर, 21 दिसंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक आवारा कुत्ते को फांसी पर लटकाने के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शहर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह इलाके में एक शराब दुकान के सामने अज्ञात लोगों ने एक कुत्ते को फांसी पर लटका दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस को आज घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। बाद में पुलिस ने एक निर्माणाधीन भवन से कुत्ते का शव बरामद हुआ। कुत्ते को दीवार के सहारे फांसी पर लटकाया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
भाषा संजीव अर्पणा
अर्पणा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
