scorecardresearch
शुक्रवार, 4 जुलाई, 2025
होमदेशचेन्नई: पति ने महिला पार्षद की हत्या कर दी

चेन्नई: पति ने महिला पार्षद की हत्या कर दी

Text Size:

चेन्नई, चार जुलाई (भाषा) चेन्नई के पश्चिमी उपनगर तिरुनिनरावूर नगर निगम की एक महिला पार्षद की उसके पति ने निजी विवाद के कारण कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मृतका एस गोमती (38) ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था और नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल की थी।

पुलिस ने बताया कि पार्षद के पति स्टीफन राज ने बृहस्पतिवार रात को तिरुनिनरावूर के पेरियार कॉलोनी में अपने घर के पास पत्नी पर हमला किया और उसके खून से लथपथ शव को छोड़कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि दंपति की शादी को लगभग दस वर्ष हो गये थे।

दोनों विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) पार्टी के सदस्य थे।

भाषा

योगेश संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments