scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशचेन्नई हवाई अड्डे ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया

चेन्नई हवाई अड्डे ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया

Text Size:

चेन्नई, 28 फरवरी (भाषा) पश्चिम एशिया में संघर्ष के मद्देनजर चेन्नई हवाई अड्डे ने शनिवार को कहा कि विदेश जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से अद्यतन जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।

हवाई अड्डे ने जारी परामर्श में कहा कि पश्चिम एशिया के देशों के कुछ हिस्सों के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण, चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में देरी या मार्ग में बदलाव हो सकता है।

चेन्नई हवाई अड्डे ने शनिवार को परामर्श जारी करते हुए कहा, ‘‘यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।’’

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments