मुजफ्फरनगर (उप्र), 29 मार्च (भाषा) यहां वर्ष 2006 में मांस की फैक्टरी को नुकसान पहुंचाने के मामले में मंगलवार को एक विशेष अदालत ने हिंदू संगठन के 20 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध आरोप तय किया।
विशेष न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पंवार और अन्य के विरुद्ध मामला तय किया। इसके साथ ही अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए पांच अप्रैल की तारीख तय की। सभी 20 आरोपी अदालत में मौजूद थे।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, यहां जनसठ रोड पर प्रदर्शन के दौरान मांस की फैक्टरी को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया गया था जिसके बाद पुलिस ने मलिक समेत कई लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।
भाषा यश अनूप
अनूप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
