scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशदिल्ली में शनिवार को बारिश के आसार

दिल्ली में शनिवार को बारिश के आसार

Text Size:

नयी दिल्ली, सात जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मध्यम बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर बूंदाबांदी होने के कारण शुक्रवार को मौसम सुहाना रहा।

दिल्ली की प्राथमिक वेधशाला सफदरजंग वेधशाला में शहर का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। अनुमान है कि शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

शहर में शुक्रवार को आर्द्रता का स्तर 93 से 70 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर सकता है और महत्वपूर्ण सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है… ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत)।

भाषा अर्पणा पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments