scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशदिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना : आईएमडी

दिल्ली में बूंदाबांदी की संभावना : आईएमडी

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं।

आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग कार्यालय ने दिन के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार आया और वह सुबह नौ बजे ‘मध्यम’ श्रेणी (160) में दर्ज किया गया।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भाषा रवि कांत शाहिद

शाहिद

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments