रांची, एक मार्च (भाषा) जी20 की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के विदेशी प्रतिनिधि दो तथा तीन मार्च को रांची में होने वाले एक सम्मेलन में ऊर्जा के क्षेत्र में चुनौतियों पर चर्चा करेंगे तथा इस क्षेत्र में सहयोग के लिए भविष्य की रूपरेखा पर सुझाव देंगे।
एक अधिकारिक बयान में मंगलवार को कहा गया, ‘‘सभी जी20 देशों के प्रतिनिधि दो-तीन मार्च 2023 के दौरान रांची में होने वाले ‘सतत ऊर्जा के लिए सामग्री’ पर जी20 आरआईजी सम्मेलन में ऊर्जा सामग्री और उपकरण, सौर ऊर्जा के उपयोग और फोटोवोल्टिक प्रौद्योगिकी और सामग्री तथा हरित ऊर्जा की प्रक्रियाओं पर चर्चा करेंगे।’’
इस सम्मेलन में यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों समेत जी20 के सभी देशों के करीब 25 विदेशी प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।
रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि राजधानी प्रतिनिधियों का स्वागत करने के लिए तैयार है जिसके लिए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि बैठक के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
भाषा इन्दु गोला नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
