scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष चाकणकर ने इस्तीफा दिया

महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष चाकणकर ने इस्तीफा दिया

Text Size:

मुंबई, 20 मार्च (भाषा) बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के साथ अपने संबंधों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहीं महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महिला शाखा की प्रमुख चाकणकर ने उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार को अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया।

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने आज शाम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और उन्होंने उनसे इस्तीफा देने को कहा।

फडणवीस को लिखे पत्र में चाकणकर ने कहा कि वह तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं।

उन्हें 15 अक्टूबर, 2024 को इस पद पर नियुक्त किया गया था।

पत्र में कहा गया है, ‘‘निजी कारणों से मैं इस पद से अपना इस्तीफा दे रही हूं।’’

उन्होंने राज्य नेतृत्व और सहयोगियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

विपक्षी दल चाकणकर को स्वयंभू ‘धर्मगुरु’ अशोक खरात के साथ कथित संबंधों को लेकर निशाना बना रहे थे, जिसे नासिक पुलिस ने इस सप्ताह की शुरुआत में बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया था।

भाषा देवेंद्र सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments