scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेश‘चीनी मांझे’ के भंडारण के आरोप में पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार से चाय वाला गिरफ्तार

‘चीनी मांझे’ के भंडारण के आरोप में पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार से चाय वाला गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अगस्त (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के निहाल विहार से पुलिस ने अवैध ‘चीनी मांझे’ का कथित रूप से भंडारण करने के आरोप में 48 वर्षीय एक चाय वाले को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी की पहचान निहाल विहार के शिवराम पार्क निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है।

निहाल विहार में रविवार शाम करीब चार बजे गश्त के दौरान पुलिस को एक दुकान में अवैध चीनी मांझा रखा हुआ दिखा।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) समीर शर्मा ने बताया कि दुकान से अवैध चीनी मांझे के 170 बंडल बरामद हुए हैं।

डीसीपी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में निहाल विहार थाने में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी कुमार ने बताया कि वह चाय की दुकान चलाता है और पैसे कमाने के लिए अवैध चीनी मांझा बेच रहा था।

इससे पहले उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के महेन्द्र पार्क इलाके से 43 वर्षीय एक व्यक्ति को 200 कार्टन से ज्यादा अवैध चीनी मांझा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

भाषा अर्पणा नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments