scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशसभापति ने राज्यसभा के सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों के लिए विदाई भोज का आयोजन किया

सभापति ने राज्यसभा के सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों के लिए विदाई भोज का आयोजन किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उच्च सदन के सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों के लिए बुधवार को उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में विदाई समारोह का आयोजन किया और विश्वास व्यक्त किया कि उनका अनुभव सार्वजनिक जीवन में उनका मार्गदर्शन करता रहेगा।

पिछले साल कुल 26 सदस्य सेवानिवृत्त हुए जबकि इस वर्ष 73 सदस्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं या सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिनमें उपसभापति हरिवंश भी शामिल हैं।

संसदीय कार्य मंत्री और विदाई कार्यक्रम आयोजन समिति के संयोजक किरेन रीजीजू ने सभापति राधाकृष्णन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

समारोह को संबोधित करते हुए राधाकृष्णन ने हर दो साल में सदन के एक तिहाई सदस्यों के सेवानिवृत्त होने की अनूठी संसदीय परंपरा पर प्रकाश डाला और कहा कि यह निरंतरता और परिवर्तन दोनों को दर्शाती है।

उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बुद्धिमत्ता, वाद-विवाद और सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता ने सदन के कामकाज को समृद्ध किया और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाया है।

राधाकृष्णन ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंट किए।

इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें शास्त्रीय संगीत प्रस्तुति और भवाई लोक नृत्य भी शामिल था।

इस अवसर पर उपसभापति हरिवंश, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी उपस्थित थे।

भाषा अविनाश पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments