scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशमध्य रेलवे मुंबई-पुणे के बीच चलने वाली प्रगति एक्सप्रेस की सेवा 25 जुलाई से बहाल करेगी

मध्य रेलवे मुंबई-पुणे के बीच चलने वाली प्रगति एक्सप्रेस की सेवा 25 जुलाई से बहाल करेगी

Text Size:

मुंबई, 19 जुलाई (भाषा) मुंबई-पुणे प्रगति एक्सप्रेस की सेवा को 25 जुलाई से बहाल किया जाएगा। इसकी सेवा को कोरोना वायरस महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन की वजह से बंद कर दिया गया था। ट्रेन में एक विस्टाडोम डिब्बा होगा।

मध्य रेलवे (सीआर) ने मंगलवार एक विज्ञप्ति में बताया कि ट्रेन में लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) के डिब्बे होंगे, जिसमें से एक विस्टाडोम का डिब्बा भी होगा।

विज्ञप्ति के मुताबिक, मुंबई पुणे मार्ग पर प्रगति एक्सप्रेस ऐसी तीसरी ट्रेन है, जिसमें विस्टाडोम डिब्बा होगा। उसमें कहा गया है कि डेक्कन क्वीन और डेक्कन एक्सप्रेस ट्रेन में भी विस्टाडोम डिब्बे हैं और यह विस्टाडोम डिब्बे से लैस सीआर नेटवर्क की चौथी ट्रेन है।

विस्टाडोम डिब्बे में भव्य सीट होती हैं, जो 180 डिग्री तक घूम सकती हैं। साथ में शीशे की खिड़कियां और छत होती है तथा यात्रियों को अधिक जानकारी देने के लिए वाई-फाई आधारित प्रणाली होती है।

सीआर ने बताया कि प्रगति एक्सप्रेस सुबह सात बजकर 50 मिनट पर पुणे से रवाना होगी और उसी दिन सुबह में 11 बजकर 25 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी। वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से शाम चार बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और रात सात बजकर 50 मिनट पर पुणे पहुंचेगी।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments