scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशकेंद्र और राज्य सरकार आयुष सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत : बैरवा

केंद्र और राज्य सरकार आयुष सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत : बैरवा

Text Size:

जयपुर, सात अप्रैल (भाषा) राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार आयुष सेवाओं को मजबूत करने और आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

‘आरोहण’ जैसे आयोजन आयुर्वेद क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों और विशेषज्ञों को पहचान देने, नवाचार को बढ़ावा देने और समग्र स्वास्थ्य की अवधारणा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उपमुख्यमंत्री बैरवा मंगलवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित ‘आरोहण 2026’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने निवारक एवं समग्र स्वास्थ्य में आयुर्वेद की भूमिका, अनुसंधान की दिशा और आयुर्वेद आधारित स्टार्टअप व उद्यमिता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

भाषा बाकोलिया रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments