रायपुर, 23 दिसंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने पत्रकारिता विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ कथित छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला थाने की पुलिस ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल के खिलाफ कथित छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।
अधिकारियों ने बताया कि खंडेलवाल के खिलाफ एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि छात्रा ने पुलिस को सौंपे शिकायत में कहा है कि खंडेलवाल ने विश्वविद्यालय में उसके साथ छेड़छाड़ की थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने खंडेलवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
भाषा संजीव संजीव रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
