scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशझारखंड के विधायकों से नकदी मिलने का मामला : दिल्ली पुलिस ने बंगाल सीआईडी को छापे से ‘रोका’

झारखंड के विधायकों से नकदी मिलने का मामला : दिल्ली पुलिस ने बंगाल सीआईडी को छापे से ‘रोका’

Text Size:

कोलकाता, तीन अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल सीआईडी ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर उसके एक दल को राष्ट्रीय राजधानी में, नकदी जब्त होने के मामले में गिरफ्तार झारखंड के तीन विधायकों में से एक से जुड़ी संपत्ति पर छापेमारी करने से रोक दिया।

झारखंड के कांग्रेस के तीन विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी जिस कार में यात्रा कर रहे थे, उसमें से 49 लाख रुपये जब्त होने के बाद पश्चिम बंगाल पलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की एक टीम को झारखंड के विधायकों से नकदी जब्त होने के मामले में एक आरोपी से जुड़ी संपत्ति पर छापेमारी करने से रोक दिया।”

अधिकारी ने कहा, ”वे नकदी जब्त होने के मामले की जांच से सिलसिले में दिल्ली गए थे। इस तरह रोका जाना पूरी तरह से अवैध है।”

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments