scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशछत्रपति संभाजीनगर में पाकिस्तान में बने उत्पाद बेचने के आरोप में तीन दुकानदारों के खिलाफ मामला

छत्रपति संभाजीनगर में पाकिस्तान में बने उत्पाद बेचने के आरोप में तीन दुकानदारों के खिलाफ मामला

Text Size:

छत्रपति संभाजीनगर, 30 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पाकिस्तान में बने सौंदर्य प्रसाधन बेचने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सिटी चौक पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दुकानदार मोहम्मद अबरार (26), अंकुर अग्रवाल (35) और जुमान खान (48) के खिलाफ रविवार को आयात के लिए प्रतिबंधित वस्तुओं का व्यापार करने, धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के लिए विदेशी व्यापार (विकास और विनियमन) अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया, “हमने अबरार, अग्रवाल और खान के स्वामित्व वाली तीन दुकानों से साबुन समेत 28 वस्तुएं जब्त की हैं। मामले की जांच जारी है।”

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पदाधिकारियों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी थी।

भाषा

राखी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments