scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशकेरल के मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी को लेकर एआईसीसी के सचिव के विरुद्ध मामला दर्ज

केरल के मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी को लेकर एआईसीसी के सचिव के विरुद्ध मामला दर्ज

Text Size:

कन्नूर (केरल), छह जुलाई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव विश्वनाथन पेरुमल के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से यहां हाल में पुलिस आयुक्त कार्यालय तक निकाले गए विरोध मार्च के दौरान पेरुमल ने राज्य के बहुचर्चित सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी सपना सुरेश तथा विजयन के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’

सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक स्थानीय पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने यह टिप्पणी मुख्यमंत्री को अपमानित करने और दंगा भड़काने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से की थी।

पुलिस ने कहा कि एआईसीसी सचिव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पेरुमल कांचीपुरम से लोकसभा के पूर्व सदस्य और केरल तथा लक्षद्वीप में एआईसीसी के प्रभारी सचिव हैं।

भाषा रवि कांत सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments