पूर्णिया-पटना, 11 जून (भाषा) बिहार के पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल के अनगढ़ पुलिस चौकी अंतर्गत कंजिया गांव के समीप एक वाहन के शुक्रवार की देर रात्रि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक तालाब में गिर जाने की घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य जख्मी हो गए । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुर्घटना को दुखद बताते हुए लोगों की मौत पर शोक जताया है ।
मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के शोक संतप्त परिवार को 4-4 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश आपदा प्रबंधन विभाग को दिया है।
कुमार ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
बायसी अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी तौसी ने बताया कि उक्त वाहन पर सवार ये लोग एक शादी के रिश्ते की बात कर अपने घर किशनगंज जिले के नूनिया गांव लौट रहे थे ।
भाषा सं अनवर
रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
