scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशसिक्किम में कार गहरी खाई में गिरी, छह लोगों की मौत

सिक्किम में कार गहरी खाई में गिरी, छह लोगों की मौत

Text Size:

गंगटोक, 29 मई (भाषा) उत्तरी सिक्किम में एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से महाराष्ट्र के एक परिवार के पांच सदस्यों और उनके वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना शनिवार रात करीब आठ बजे लोकप्रिय पर्यटन स्थल लाचुंग से 13 किलोमीटर दूर केडुंग भीर में हुई।

उन्होंने कहा कि छुट्टियां मनाने सिक्किम आया परिवार राजधानी गंगटोक से लाचुंग जा रहा था।

उन्होंने कहा कि वाहन सड़क से फिसलकर सैंकड़ों फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान सुरेश पुनामिया, तुराल पुनामिया, हिरल पुनामिया, देवांशी पुनामिया, जयन परिमार और उनके वाहन चालक सोमी विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने सेना और स्थानीय लोगों की मदद से रविवार को शव बरामद किये। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा

जोहेब अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments