scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशग्वालियर के पास कार ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत, एक घायल

ग्वालियर के पास कार ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत, एक घायल

Text Size:

ग्वालियर (मध्य प्रदेश), दो जून (भाषा) जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक कार के ट्रक से टकरा जाने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

घाटीगांव थाने के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) लालाराम शर्मा ने ‘पीटीआई/भाषा’ को बताया कि हादसे में घायल मनोज सिंघल को ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक कार ने आगे जा रहे ट्रक को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में भगवती प्रसाद सिंघल (51) और अशोक बंसल (44) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि विद्यादेवी (60) और मनोज को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान विद्या देवी की मौत हो गई।

शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है।

उन्होंने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त कार में सवार लोग भोपाल से ग्वालियर लौट रहे थे।

भाषा सं दिमो अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments