scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशपेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, चालक की मौत

पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग, चालक की मौत

Text Size:

बैतूल, तीन जून (भाषा) मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में कार चला रहे पुणे निवासी 39 वर्षीय सुनील सिंदप्पा नामक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

निरीक्षक सरविंद धुर्वे ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार शाम को हुआ जब सुनिल सिंदप्पा, रानीपुर रोड पर कार से निकले थे। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर खमालपुर गांव के पास सिंदप्पा की कार एक पेड़ से टकरा गई और उसके बाद उसमें आग लग गई।

उन्होंने कहा कि दरवाजे जाम होने की वजह से सिंदप्पा कार के अंदर ही फंस गए और उनकी जलकर मौत हो गई।

धुर्वे ने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन कार के टायर फट गए और धुंए के भारी गुबार की बीच आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

उन्होंने बताया कि सिंदप्पा पुणे में एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे। वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बैतूल आए थे।

अधिकारी ने कहा कि मृतक व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

भाषा सं दिमो धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments