scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशसंभल में कार और टेंपो की टक्कर: तीन लोगों की मौत

संभल में कार और टेंपो की टक्कर: तीन लोगों की मौत

Text Size:

संभल (उप्र), 22 मार्च (भाषा) संभल के धनारी क्षेत्र में रविवार की शाम कार और टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई तथा नौ अन्य घायल हो गए।

बहजोई के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार शाम धनारी थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव के पास एक कार और यात्रियों से भरे टेंपो में टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में कार सवार दो और टेंपो में सवार 10 लोग घायल हो गए।

कुमार ने बताया की सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान तीन लोगों राजेश (24), रजनी (14) ओर किशोरी लाल (40) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में बाकी नौ अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं सलीम धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments