scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशमंत्रिमंडल ने 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड टीके की एहतियाती खुराक मुफ्त लगाने को मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड टीके की एहतियाती खुराक मुफ्त लगाने को मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड रोधी टीके की एहतियाती खुराक मुफ्त लगाने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी।

ठाकुर ने बताया कि इसके लिये 15 जुलाई से 75 दिन के एक विशेष अभियान की शुरुआत की जायेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत अभियान चलाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि इससे लोगों को सुरक्षा मिलेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले हफ्ते सभी के लिए कोविड टीके की दूसरी और एहतियाती खुराक के बीच अंतराल को नौ महीने से घटाकर छह महीने कर दिया था। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह की सिफारिश पर ऐसा किया गया था।

भाषा दीपक दीपक देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments