scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशतीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 23 जून को

तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 23 जून को

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) देश के छह राज्यों में तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव 23 जून को होंगे। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

लोकसभा सीटों में उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर हैं जो क्रमश: समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और मोहम्मद आजम खान के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई हैं। एक लोकसभा सीट पंजाब के संगरूर की है जिसे भगवंत मान ने राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद छोड़ा है।

जिन सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे, उनमें दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट है जो आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने राज्यसभा सदस्य बनने के बाद छोड़ी है।

अन्य विधानसभा सीटों में झारखंड की मंदार, आंध्र प्रदेश की अतमाकुर और त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बोरदोवाली, सुरमा और जुबराजगनर सीट हैं।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि मतगणना 26 जून को होगी और उपचुनाव के लिए अधिसूचना 30 मई को जारी की जाएगी।

भाषा वैभव नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments