जींद (हरियाणा), एक अगस्त (भाषा) जींद के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में अर्जुन स्टेडियम के सामने सोमवार को परिवहन समिति की एक तेज रफ्तार बस द्वारा एक मोटरसाइकल को टक्कर मारने से उसपर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार विश्वकर्मा कालोनी के प्रदीप (32) सोमवार दोपहर बाद मोटरसाइकिल से जा रहे थे और जब वह अर्जुन स्टेडियम के गेट के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही परिवहन समिति बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी । पुलिस के मुताबिक प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना चालक बस लेकर फरार गया। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले कागजातों के आधार पर संभव हो पाई। पुलिस ने मृतक के शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह पहुंचाया।
भाषा सं राजकुमार
राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
