इंदौर (मध्यप्रदेश), 26 मई (भाषा) इंदौर में प्रशासन ने पांच एकड़ जमीन पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के बुनियादी ढांचे के निर्माण बुधवार को बुलडोजर चलवा कर हटा दिए।
अधिकारियों ने बताया कि गाडराखेड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई और अवैध कॉलोनी की सीमेंट-कंक्रीट की सड़क एवं बुनियादी ढांचे के अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि जिस पांच एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, उसके दो मालिकों की मौत हो चुकी है और भू-माफियाओं ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये इस पर कब्जा करने के बाद भूखण्डों की बिक्री शुरू कर दी थी।
अधिकारियों ने बताया कि भू-माफियाओं के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।
भाषा हर्ष राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.