scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशबुलंदशहर : तीन नकाबपोश लुटेरों ने असलहे के दम पर बैंक से 18 लाख रुपये लूटे

बुलंदशहर : तीन नकाबपोश लुटेरों ने असलहे के दम पर बैंक से 18 लाख रुपये लूटे

Text Size:

बुलंदशहर (उप्र) दो अप्रैल( भाषा) बुलंदशहर जिले के स्याना थाना इलाके में शनिवार की शाम तीन नकाबपोश लुटेरों ने एक निजी बैंक के कर्मचारियों को असलहे की नोक पर आतंकित कर 18 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गये। हालांकि, सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है।

बुलंदशहर के पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार शाम पौने पांच बजे के करीब तीन युवक स्याना में बस अड्डे के पास उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में घुसे, उनका चेहरा ढका हुआ था।

एसएसपी ने बताया कि तीनों ने बैंक कर्मियों को असलहा दिखाकर भयभीत किया और बैंक में रखे बक्से में से अठारह लाख रुपये झोले में भरकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

सिंह ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए आधा दर्जन से ज्यादा टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments