scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशबजट में ओडिशा को भारत की विकास गाथा के केंद्र में रखा गया: भाजपा

बजट में ओडिशा को भारत की विकास गाथा के केंद्र में रखा गया: भाजपा

Text Size:

भुवनेश्वर, एक फरवरी (भाषा) ओडिशा में सत्तारूढ़ भाजपा ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में राज्य को भारत की विकास गाथा के केंद्र में मजबूती से रखा गया है।

भाजपा की ओडिशा इकाई के प्रवक्ता अनिल बिस्वाल ने कहा, ‘‘यह पूर्वी भारत के विकास के रणनीतिक इंजन के रूप में ओडिशा को बदलने के लिए एक स्पष्ट और आत्मविश्वासपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाता है।’’

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में बजट पेश किया।

बिस्वाल ने कहा कि ओडिशा से शुरू होने वाले 20 नए अंतर्देशीय जलमार्गों की घोषणा से अंतर्देशीय परिवहन, व्यापार और तटीय अर्थव्यवस्था के लिए अपार संभावनाएं खुलेंगी, जिससे रसद दक्षता और क्षेत्रीय वाणिज्य को निर्णायक बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने जोर देकर कहा, “ओडिशा में पूर्वी तट माल ढुलाई गलियारा वास्तव में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला है। यह बंदरगाहों को मजबूत करेगा, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देगा, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करेगा और ओडिशा को राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण रसद केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।”

बिस्वाल ने कहा, ‘‘बुनियादी ढांचे से लेकर नवाचार तक, विरासत से लेकर उच्च तकनीक तक, यह बजट स्पष्ट रूप से ओडिशा को विकसित भारत के पथ पर अग्रसर करता है।’’

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments