scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअमृतसर शिविर में बीएसएफ कर्मी ने की गोलीबारी, पांच जवानों की मौत

अमृतसर शिविर में बीएसएफ कर्मी ने की गोलीबारी, पांच जवानों की मौत

Text Size:

नयी दिल्ली/अमृतसर, छह मार्च (भाषा) पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शिविर में एक कर्मी ने रविवार को कथित रूप से गोलीबारी कर दी, जिससे बीएसएफ के कम से कम पांच कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अटारी-वाघा सीमा क्रॉसिंग से करीब 20 किलोमीटर दूर खासा इलाके में बल के भोजनालय में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जिन कर्मियों की मौत हुई, उनमें गोलीबारी करने वाला जवान भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि इस दौरान एक कर्मी घायल भी हुआ है।

अधिकारियों ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments