scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशबीएसएफ ने राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो ईरानी नागरिकों को पकड़ा

बीएसएफ ने राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो ईरानी नागरिकों को पकड़ा

Text Size:

नयी दिल्ली/बाड़मेर, छह मार्च (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार देर शाम राजस्थान के मुनाबाओ में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दो ईरानी नागरिकों को पकड़ा। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा एकत्रित प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो विदेशी एक भारतीय टैक्सी चालक के साथ थे और वे लगभग चार दिन पहले मुंबई से तेलंगाना के हैदराबाद के लिए निकले थे, लेकिन सिंध प्रांत में स्थित इसी नाम के पाकिस्तानी शहर को वैश्विक स्थान-निर्धारण प्रणाली (जीपीएस) ने गलत तरीके से ढूंढ लिया था।

बीएसएफ के एक दल ने भारतीय चालक अकबर अली के अलावा जहांगीर रजाई (48) और 48 वर्षीय महिला सारा राजदान जू को उस समय रोका जब वे राजस्थान के सीमावर्ती शहर बाड़मेर के मुनाबाओ क्षेत्र में जा रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की एक टीम उनसे पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उन्हें स्थानीय पुलिस को सौंपा जा सकता है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों विदेशी पिछले साल नवंबर में भारत आए थे और उनके वीजा की वैधता अब समाप्त हो गई है।

भाषा जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments