scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशहापुड़ में भाई ने बहन की हत्‍या की

हापुड़ में भाई ने बहन की हत्‍या की

Text Size:

हापुड़ (उप्र), चार मार्च (भाषा) हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में एक भाई द्वारा अपनी बहन की कथित तौर पर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि हाफिजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बृहस्पतिवार देर रात एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने बहन की हत्या किए जाने का शक होने पर शुक्रवार सुबह पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। पुलिस एवं फॉरेंसिक दल ने सबूत एकत्र कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़िता अपनी सुरक्षा हेतु एक मार्च को हाफिजपुर थाना पहुंची थी।

ऐसा बताया जा रहा है कि यह झूठी शान की खातिर हत्या का मामला हो सकता है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी घर से फरार है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।

भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments