मेदिनीनगर, 19 जुलाई ( भाषा) झारखंड में पलामू जिले के मनातू में मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त जारी करने के नाम पर कथित रूप से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पंचायत सचिव मिथिलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया।
पलामू में भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो के सूत्रों ने यह जानकारी आज दी। सूत्रों के अनुसार मिथिलेश मंझौली पंचायत का सचिव है और उसके विरुद्ध नामदेव माली ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त देने की एवज में पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत की थी ।
ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार गिरि ने बताया कि पंचायत सचिव को आज गिरफ्तार किया गया, अदालत ने उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
भाषा, सं, इन्दु राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
