scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशनवरात्रि के पहले दिन कड़ाके की ठंड और बारिश में भीगते हुए वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

नवरात्रि के पहले दिन कड़ाके की ठंड और बारिश में भीगते हुए वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

Text Size:

जम्मू, 19 मार्च (भाषा) बारिश और कड़ाके की ठंड के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने नवरात्रि के पहले दिन माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित गुफा मंदिर तक पैदल यात्रा की।

सजावट के लिए इस्तेमाल किए गए ताजा फूलों की महक और रंग-बिरंगी लाइटों से माहौल और आकर्षक हो गया। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित इस गुफा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन लगभग 15,000 श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे।

मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों श्रद्धालु कटरा में स्थित आधार शिविर में एकत्र हुए और फिर पहाड़ की चोटी पर स्थित मंदिर की ओर चढ़ाई शुरू की।

अधिकारियों ने बताया, “गुफा मंदिर में 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं और बड़ी संख्या में लोग रास्ते में हैं।”

उन्होंने कहा कि यात्रा बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुचारू रूप से जारी है।

श्रद्धालु “जय माता दी” के उद्घोष और लाउडस्पीकर पर भक्ति गीत बजाते हुए मंदिर के दर्शन के लिए यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ रहे थे।

अधिकारियों को उम्मीद है कि रोजाना 20,000 से 30,000 श्रद्धालुओं मंदिर के दर्शन करने आएंगे।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments