scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशओडिशा में बकरी चोरी के संदेह में लड़के की पीट-पीटकर हत्या; 12 लोग गिरफ्तार

ओडिशा में बकरी चोरी के संदेह में लड़के की पीट-पीटकर हत्या; 12 लोग गिरफ्तार

Text Size:

बारिपदा, तीन मार्च (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में बकरी चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने दो लड़कों की पिटाई कर दी जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर जिले के तिरिंग थाना अंतर्गत इंडोखोली हेरोगोडा गांव में हुई।

इसने कहा कि मृतक की पहचान भुटाकाबाड़ी गांव के राजकुमार बिंधानी के इकलौते बेटे संबित बिंधानी (14) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने संबित और उसके तीन दोस्तों को बकरी चोरी के संदेह में पकड़ लिया। उनमें से दो मौके से भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद भीड़ ने संबित और उसके एक दोस्त की जमकर पिटाई की।

रायरंगपुर एसडीपीओ बीरेंद्र कुमार सेनापति ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कों को झारडीही अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि बाद में इन लड़कों ने रायरंगपुर अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने संबित को मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक प्रशांत जेना ने बताया कि परिवार द्वारा तिरिंग थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि चूंकि यह एक संवेदनशील घटना है, इसलिए पुलिस मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर रही है।

कुछ दिन पहले, जिले के दो अलग-अलग इलाकों में मानसिक समस्या से ग्रस्त एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और दो अन्य लोगों को भीड़ ने बच्चा चोरी के संदेह में बुरी तरह पीटा था।

भाषा नेत्रपाल रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments