scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशरांची हिंसा में मारे गए लड़के ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 66.6 प्रतिशत अंक हासिल किए

रांची हिंसा में मारे गए लड़के ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 66.6 प्रतिशत अंक हासिल किए

Text Size:

रांची, 21 जून (भाषा) रांची में हुई हिंसा में मारे गए मुदस्सिर आलम ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 66.6 प्रतिशत अंक हासिल किए, जिसके नतीजे मंगलवार को घोषित किए गये।

आलम (16) उन दो लोगों में शामिल था, जो पैगंबर मोहम्मद के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा की कथित भड़काऊ टिप्पणी के खिलाफ शहर में हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए थे।

झारखंड शिक्षा परिषद (जेएसी) द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, आलम रांची के पुंदाग में लिटिल एंजल्स हाई स्कूल चारघरवा का छात्र था, उसने 500 में से 333 अंक हासिल किए।

आलम को अंग्रेज़ी में 71, हिंदी में 64, उर्दू में 70, विज्ञान में 60, सामाजिक अध्ययन में 68 और गणित में 53 अंक मिले हैं।

बेटे का परिणाम जानने के बाद आलम की मां निकहत परवीन फूट-फूट कर रो पड़ीं।

परवीन ने ”पीटीआई-भाषा” को बताया, ‘‘मेरा बेटा प्रथम श्रेणी में पास हुआ, लेकिन वह मारा गया।’’

आलम के चाचा शाहिद अयूबी ने कहा कि वह पढ़ाई में अच्छा था।

अयूबी ने कहा, ‘‘हम उसके लिए बेहतर भविष्य की उम्मीद कर रहे थे। वह परिवार का इकलौता बेटा था।’’

भाषा फाल्गुनी दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments