scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशसंभल में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी पशु तस्कर और सिपाही घायल

संभल में पुलिस से मुठभेड़ में इनामी पशु तस्कर और सिपाही घायल

Text Size:

संभल (उप्र) 19 जुलाई (भाषा) संभल के नखासा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के एक इनामी पशु तस्कर और एक सिपाही घायल हो गये।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक जायसवाल ने बताया कि नखासा थाना क्षेत्र में सानी गांव —दीपा मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने की कोशिश की तो उसने उसपर गोलियां चला दी जिससे आरक्षी राजेश कुमार घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिससे बदमाश घायल हो गया। उसकी शिनाख्त पशु तस्कर सुलेमान के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पशु तस्कर पर 25 हजार रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और घायल बदमाश तथा आरक्षी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments