scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशचंडीगढ़ और पंजाब के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला

चंडीगढ़ और पंजाब के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला

Text Size:

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (भाषा) चंडीगढ़ और पंजाब के बरनाला में बृहस्पतिवार को कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ई-मेल मिले। अधिकारियों ने कहा कि गहन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बम की धमकियों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते और एम्बुलेंस व दमकल विभाग सहित अन्य दलों को तुरंत स्कूलों में भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, बरनाला के छह स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले थे।

बरनाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि धमकियों की सूचना मिलते ही विस्फोटक एवं सुरक्षा जांच दलों और संबंधित थाना पुलिस सहित सभी अधिकारियों को सक्रिय कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों की जांच की गई और स्कूलों के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया।

पिछले कुछ हफ्तों में पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों पर इसी तरह की धमकियां मिली थीं, जो बाद में फर्जी निकलीं। ताजा घटनाक्रम उसी कड़ी का हिस्सा लग रहा है।

कुछ दिन पहले पटियाला और मोगा के भी कई स्कूलों को ऐसी ही फर्जी बम की धमकी मिली थी।

भाषा सुमित पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments