scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशहैदराबाद में जेएनटीयू को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली

हैदराबाद में जेएनटीयू को बम से उड़ाने की धमकी झूठी निकली

Text Size:

हैदराबाद, सात अप्रैल (भाषा) तेलंगाना सरकार के यहां स्थित जवाहरलाल नेहरू प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जो बाद में झूठी निकली।

विश्वविद्यालय प्रशासन को ई-मेल के जरिए धमकी मिली, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने बताया कि ईमेल में दावा किया गया था कि विश्वविद्यालय में बम लगाए गए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सूचना मिलने पर गहन जांच की गई और धमकी झूठी पाई गई। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है।

पिछले कुछ महीनों में सीबीआई अदालत, तेलंगाना उच्च न्यायालय और शहर स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग के कार्यालय सहित कई संस्थानों को बम से उड़ाने के संबंध में झूठी धमकियां मिली हैं।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments